तहसील चुने UP उत्तर प्रदेश खतौनी ऑनलाइन ऐसे देखें

राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने up bhulekh वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल पर तहसील चुने up विकल्प के द्वारा खतौनी ऑनलाइन देख सकते है। इस सुविधा के आ जाने से अब आम नागरिकों को सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब वे घर बैठे मोबाइल फोन के द्वारा खतौनी, अधिकार अभिलेख, भू नक्शा आदि विवरण चेक कर सकते है।

Bhulekh uttar pradesh का डिजिटलीकरण हो जाने से जमीन से सम्बंधित जानकारी में पारदर्शिता आई है। क्योंकि कोई भी आम जनता अब कभी भी किसी भी जमीन को चेक कर सकते है। लेकिन इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का मालूम होना आवश्यक है। तो चलिए यहाँ हम जानेंगे कि up तहसील चुने विकल्प के द्वारा खतौनी एवं अन्य भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखते है।

तहसील चुने UP का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामयूपी भूलेख (up bhulekh)
विभाग का नामभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
जानकारीतहसील चुने UP विकल्प के द्वारा खतौनी देखने की प्रक्रिया
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक / भूमि मालिक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upbhulekh.gov.in/

तहसील चुने UP विकल्प के द्वारा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें ?

UP Bhulekh online वेब पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी की नक़ल, भूलेख नक्शा आदि रिपॉर्ट देखने की सुविधा उपलब्ध है। तहसील चुने up विकल्प के द्वारा आप निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाकर बिना किसी परेशानी के खतौनी नक़ल देख सकते है –

  • सबसे पहले हमें यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in में जाना होगा।
  • यूपी भूलेख वेब पोर्टल ओपन होने के बाद स्क्रीन पर आपको जमीन रिकॉर्ड से सम्बंधित जानकारी चेक करने एवं नकल प्राप्त करने के अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें खतौनी नकल देखना है, इसलिए यहाँ रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
तहसील-चुने-UP
  • दोस्तों, अब स्क्रीन पर आपको कॅप्टचा वेरिफिकेशन कोड दिखाई देगा। यहाँ पर आपको स्क्रीन में जैसे कोड दिया गया है, उसे देखकर वैसा ही कोड खाली बॉक्स में भरना है। इसके बाद Submit कर देना है। जैसे हमने यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया है।
tehsil chune up 2
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद सबसे पहले अपना जनपद चुनें। इसके बाद अपने तहसील चुने। फिर लिस्ट में ग्राम का नाम / ग्राम कोड चुने।
तहसील-चुने-UP
  • अब अगले स्टेप में स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से किसी भी विकल्प के द्वारा आप खतौनी एवं भूलेख चेक कर सकते है। चलिए यहाँ खसरा / गाटा संख्या द्वारा खोजें विकल्प को चुनें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपने जमीन का खसरा / गाटा संख्या भरकर खोजें बटन को सेलेक्ट कीजिये।
तहसील-चुने-UP
  • अब स्क्रीन पर खसरा / गाटा संख्या दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट कीजिये। फिर उद्धरण देखें विकल्प को चुनें। जैसे – हमने यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया है।
तहसील-चुने-UP
  • अब फिर से आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करना होगा। यहाँ स्क्रीन में दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। फिर Continue बटन को सेलेक्ट कीजिये।
तहसील-चुने-UP
  • जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर खतौनी नक़ल खुल जायेगा। यहाँ खातेदार का नाम, खसरा संख्या, क्षेत्रफल और जमीन से सम्बंधित विभिन्न आदेश का विवरण देख सकते है। गाटा यूनिक कोड को सेलेक्ट करके गाटा/खसरा सम्बंधित जानकारी देख सकेंगे।
तहसील-चुने-UP

तहसील चुने UP जिलेवार सूची

यहाँ पर उन सभी जिलों की लिस्ट है, जहाँ तहसील चुने विकल्प के द्वारा यूपी भूलेख वेब पोर्टल पर खतौनी नक़ल निकाल सकेंगे –

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

यूपी भूलेख से सम्बंधित प्रश्न

तहसील चुने UP क्या है ?

तहसील चुने UP यूपी भूलेख वेब पोर्टल upbhulekh.gov.in पर दिया गया एक विकल्प है। इस विकल्प को सेलेक्ट करके हम अपने तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम की खतौनी एवं अन्य भूलेख रिकॉर्ड देख सकते है।

ग्राम का नाम / ग्राम कोड चुने up क्या है ?

ग्राम का नाम / ग्राम कोड चुने up भी up bhulekh वेब पोर्टल पर दिया गया विकल्प है। इसके द्वारा हम अपने ग्राम के अंतर्गत जितने भी जमीन है, उसका खतौनी एवं अन्य सभी भूलेख रिकॉर्ड देख सकते है।

यूपी भूलेख पर खतौनी कैसे देखते है ?

यूपी भूलेख पर खतौनी देखने की सुविधा https://upbhulekh.gov.in/ पर उपलब्ध है। इस वेबसाइट को ओपन करके आप अपना जिला, तहसील ग्राम चुनें। फिर खसरा या गाटा संख्या या अपने नाम से खतौनी देख सकेंगे।

Leave a Comment