यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni नक़ल ऐसे देखें

UP bhulekh वेब पोर्टल पर real time khatauni नक़ल ऑनलाइन हो जाने से उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को बहुत फायदा हुआ है। अब कोई भी जमीन मालिक घर बैठे अपने फोन के द्वारा रियल टाइम खतौनी नक़ल चेक कर सकते है। इससे सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने जैसी समस्या से मुक्ति मिल गई है।

Bhulekh uttar pradesh ऑनलाइन उपलब्ध होने से आम जनता को काफी मदद मिला है। लेकिन कई लोग अभी भी यूपी भूलेख पोर्टल पर खतौनी नक़ल देखने की सही प्रक्रिया नहीं जानते है। इसलिए यहाँ हम इसकी पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है।

रियल टाइम खतौनी का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामयूपी भूलेख (up bhulekh)
विभाग का नाम भूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
जानकारी यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni देखने की प्रक्रिया
लाभार्थी उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक / भूमि मालिक
आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/

यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni नक़ल कैसे देखें ?

UP Bhulekh online वेब पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखने की सुविधा उपलब्ध है। आप निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा बिना किसी परेशानी के खतौनी नक़ल देख सकते है –

  • Real Time Khatauni नक़ल ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in में जाना होगा।
  • यूपी भूलेख वेब पोर्टल ओपन होने के बाद स्क्रीन पर आपको भूमि रिकॉर्ड से सम्बंधित जानकारी चेक करने एवं जमीन रिकॉर्ड की नकल प्राप्त करने के अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें रियल टाइम खतौनी नकल चेक करना है, इसलिए यहाँ रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
real-time-khatauni-up
  • दोस्तों, अब स्क्रीन पर आपको कॅप्टचा कोड दिखाई देगा। यहाँ पर आपको स्क्रीन में जैसे कोड दिया गया है, उसे देखकर वैसा ही कोड खाली बॉक्स में भरना है। इसके बाद Submit कर देना है। जैसे हमने यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया है।
real-time-khatauni-up
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद सबसे पहले अपना जनपद का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील का नाम चुनें। फिर लिस्ट में अपने ग्राम का नाम सेलेक्ट कीजिये।
real-time-khatauni-up
  • अब अगले स्टेप में रियल टाइम खतौनी देखने के लिए अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से किसी भी विकल्प के द्वारा आप खसरा खतौनी चेक कर सकते है। चलिए यहाँ खसरा / गाटा संख्या द्वारा खोजें विकल्प को चुनें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपने जमीन का खसरा / गाटा संख्या भरकर खोजें बटन को सेलेक्ट कीजिये।
real-time-khatauni-up
  • अब स्क्रीन पर खसरा / गाटा संख्या दिखाई देगा। इसे सेलेक्ट कीजिये। फिर उद्धरण देखें विकल्प को चुनें। जैसे – हमने यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया है।
real-time-khatauni-up
  • रियल टाइम खतौनी नक़ल देखने के लिए सबसे पहले आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करना होगा। यहाँ स्क्रीन में दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। फिर Continue बटन को सेलेक्ट कीजिये।
real-time-khatauni-up
  • जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर रियल टाइम खतौनी नक़ल खुल जायेगा। यहाँ खातेदार का नाम, खसरा संख्या, क्षेत्रफल और जमीन से सम्बंधित विभिन्न आदेश का विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप खतौनी नक़ल चेक कर सकते है।
real-time-khatauni-up

रियल टाइम खतौनी उत्तर प्रदेश डैशबोर्ड कैसे देखें ?

रियल टाइम खतौनी उत्तर प्रदेश डैशबोर्ड देखने के लिए https://upbhulekh.gov.in/ वेब पोर्टल को ओपन कीजिये। इसके बाद रियल टाइम खतौनी उत्तर प्रदेश डैशबोर्ड विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद खतौनी डैशबोर्ड खुल जायेगा। इसमें आप निम्नलिखित रिपोर्ट चेक कर सकते है –

  • राजस्व ग्राम खतौनी
  • चकबंदी सर्वे ग्राम
  • गलत फसली ग्राम
  • रूपांतरण ग्राम खतौनी
  • वर्तमान ग्राम खतौनी
  • RTK ग्राम खतौनी
  • RI द्वारा DM को अग्रसारित
  • अनलॉक से लॉक हुई खतौनी
  • SDM Unlock
  • अवशेष खतौनी
  • DM द्वारा SDM को अग्रसारित
real time khatauni nakal dashboard

Real Time Khatauni यूपी से सम्बंधित प्रश्न

Real Time Khatauni क्या है ?

Real Time Khatauni यूपी भूलेख वेब पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सर्विस है, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपडेटेड खतौनी नक़ल चेक कर सकते है।

रियल टाइम खतौनी की नक़ल कैसे देखें ?

रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखने के लिए https://upbhulekh.gov.in/ वेबसाइट को ओपन कीजिये। फिर विकल्प में रियल टाइम खतौनी नक़ल को चुनें। इसके बाद अपने जिला, तहसील एवं ग्राम चुनें। फिर खसरा / गाटा संख्या के द्वारा रियल टाइम खतौनी देख सकते है।

रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखने की आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ है। ये वेबसाइट उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा संचालित है।

Leave a Comment