नाम से खतौनी कैसे निकाले उत्तर प्रदेश (UP Bhulekh)

UP Bhulekh वेब पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी नक़ल निकालने की सुविधा शुरू किया है। जिससे हम खसरा / गाटा संख्या, खाता संख्या के अलावा नाम से खतौनी निकाल सकते है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास जमीन के कागजात उपलब्ध नहीं होते। ऐसे स्थिति में ये सुविधा उन सभी के लिए बहुत उपयोगी है, जिन्हें जमीन का खसरा / गाटा संख्या या खाता संख्या नहीं मालूम है।

Bhulekh uttar pradesh ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यूपी राजस्व विभाग ने upbhulekh.gov.in नाम से वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जहाँ कोई भी आम नागरिक बहुत आसानी से खतौनी नकल के साथ भूमि सम्बंधित अन्य जानकारी चेक कर सकते है। चलिए यहाँ हम यूपी भूलेख पोर्टल पर नाम से खतौनी कैसे निकाले इसकी पूरी प्रक्रिया सरल तरीके से बताते है।

नाम से खतौनी की संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामयूपी भूलेख (up bhulekh)
विभाग का नामभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
जानकारीनाम से खतौनी कैसे निकाले इसकी प्रक्रिया
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक / भूमि मालिक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upbhulekh.gov.in/

यूपी भूलेख पोर्टल पर नाम से खतौनी कैसे निकाले ?

यूपी भूलेख ऑनलाइन वेब पोर्टल पर नाम से खतौनी नक़ल देखने की सुविधा उपलब्ध है। आप निम्नलिखित प्रक्रिया के द्वारा बिना किसी परेशानी के अपने या किसी भी जमीक का खतौनी नक़ल देख सकते है –

  • नाम से खतौनी नकल ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in को ओपन करें।
  • यूपी भूलेख वेब पोर्टल ओपन होने के बाद स्क्रीन पर आपको भूमि रिकॉर्ड से सम्बंधित जानकारी चेक करने एवं नकल प्राप्त करने के अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें नाम से खतौनी नकल निकालना है, इसलिए यहाँ रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
नाम-से-खतौनी
  • दोस्तों, अब स्क्रीन पर आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करना है। यहाँ पर आपको स्क्रीन में जैसे कोड दिया गया है, उसे देखकर वैसा ही कोड खाली बॉक्स में भरना है। इसके बाद Submit कर देना है। जैसे हमने यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया है।
name se khatauni up 2
  • इसके बाद उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद सबसे पहले अपना जनपद का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील का नाम चुनें। फिर लिस्ट में अपने ग्राम का नाम सेलेक्ट कीजिये।
नाम-से-खतौनी
  • अब अगले स्टेप में खतौनी निकालने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें नाम से खतौनी निकालना है, इसलिए यहाँ खातेदार के नाम द्वारा खोजें विकल्प को सेलेक्ट कीजिये। फिर निचे दिया गया कीबोर्ड के द्वारा अपने नाम का पहला अक्षर लिखें। इसके बाद खोजें बटन को सेलेक्ट कीजिये।
नाम-से-खतौनी
  • अब स्क्रीन पर उस पहले अक्षर से शुरू होने वाले सभी जमीन मालिकों की लिस्ट दिखाई देगा। इस लिस्ट में अपने नाम को सेलेक्ट कीजिये। फिर उद्धरण देखें विकल्प को चुनें। जैसे – हमने यहाँ स्क्रीनशॉट में बताया है।
नाम-से-खतौनी
  • खतौनी नकल देखने के लिए फिर से आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करना होगा। यहाँ स्क्रीन में दिए गए कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। फिर Continue बटन को सेलेक्ट कीजिये।
name se khatauni up 6
  • जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा, स्क्रीन पर खतौनी नकल खुल जायेगा। यहाँ खातेदार का नाम, खसरा संख्या, क्षेत्रफल और जमीन से सम्बंधित विभिन्न आदेश का विवरण दिखाई देगा। यहाँ आप नाम से खतौनी नक़ल चेक कर सकते है। साथ ही गाटा यूनिक कोड को सेलेक्ट करके गाटा/खसरा सम्बंधित अन्य जानकारी देख सकेंगे।
नाम-से-खतौनी

नाम से खतौनी निकालने का जिलेवार सूची

यहाँ पर उन सभी जिलों की लिस्ट है, जहाँ यूपी भूलेख वेब पोर्टल नाम से खतौनी नक़ल निकाल सकेंगे –

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

नाम से खतौनी नक़ल से सम्बंधित प्रश्न

नाम को सर्च बॉक्स में टाइप कैसे करें ?

नाम को सर्च बॉक्स में टाइप करने के लिए वेबसाइट पर कीबोर्ड का विकल्प आता है। आप उस कीबोर्ड के द्वारा बहुत आसानी से अपना नाम हिंदीं में लिख सकेंगे। इसके अलावा गूगल इंडिक कीबोर्ड से भी हिंदी में अपना नाम लिखकर सर्च कर सकते है।

मेरा नाम सर्च करने पर लिस्ट में नहीं आ रहा क्या करें ?

अगर सर्च करने पर आपका नाम खातेदार की लिस्ट में नहीं आ रहा है तब आपको राजस्व विभाग के कार्यालय में सम्पर्क करना होगा। क्योंकि ऑनलाइन वेब पोर्टल पर नाम राजस्व परिषद् उत्तर प्रदेश कार्यालय से चढ़ाया जाता है।

नाम के अलावा और किसके द्वारा खतौनी निकाल सकते है ?

नाम के अलावा आप खसरा / गाटा संख्या, खाता संख्या, भूमि श्रेणी एवं नामांतरण दिनांक से खतौनी नक़ल निकाल सकते है। इन सभी की सुविधा आपको यूपी भूलेख वेब पोर्टल पर मिल जाएगी।

Leave a Comment