Bhu Naksha UP – यूपी भू नक्शा ऑनलाइन ऐसे देखें

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद विभाग ने नागरिकों को ऑनलाइन bhu naksha up उपलब्ध करवाने के लिए एक वेब पोर्टल लांच किया है। इस वेब पोर्टल का नाम है upbhunaksha.gov.in इस वेब पोर्टल पर पुरे राज्य के भू-नक्शा को डिजिटलीकरण करके ऑनलाइन कर दिया गया है। अब किसी को भी नक्शा नकल के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

भूलेख उत्तर प्रदेश अब यूपी भूलेख वेब पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हो ही चूका है। अब भू नक्शा के लिए भी यूपी भू नक्शा वेब पोर्टल शुरू हो चुका है। सरकार के इस कदम ने आम जनता को काफी राहत प्रदान किया है। क्योंकि पहले जमीन के नक़्शे के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ये आधिकारिक वेब पोर्टल पर डिजिटल रूप में बिलकुल फ्री में मिलेंगे।

यूपी भू नक्शा का संक्षिप्त विवरण

लेख का विषयBhu Naksha Uttar Pradesh
विभाग का नामभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
लाभार्थीप्रदेश के सभी नागरिक/भूमि मालिक
उद्देश्यभू नक्शा (शजरा) देखने की सुविधा को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना
अधिकारिक पोर्टलupbhunaksha.gov.in

Bhu Naksha UP वेब पोर्टल के लाभ

यूपी भू नक्शा वेब पोर्टल शुरू होने से आम नागरिकों को बहुत लाभ मिल रहा है। कुछ महत्वपूर्ण लाभ इस प्रकार है –

  • भू नक्शा नकल ऑनलाइन मिलने से सरकारी कार्यालय में जाना नहीं पड़ेगा। इससे आम जनता का पैसा और समय दोनों की बचत होगी।
  • Bhu naksha up वेब पोर्टल को काफी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। इस वजह से कोई भी आम नागरिक अपने जमीन का भू नक्शा देख पायेगा।
  • डिजिटल भू नक्शा ऑनलाइन मिलने के कारण जमीन की रजिस्ट्री में अनावश्यक देरी नहीं होगी। इससे आम नागरिक एवं सरकार दोनों को फायदा मिलेगा।

UP Bhu Naksha Online कैसे देखें ?

upbhunaksha.gov.in वेब पोर्टल पर उत्तर प्रदेश भू नक्शा शजरा ऑनलाइन उपलब्ध है। जिससे कोई भी नागरिक बिलकुल फ्री में अपने जमीन का नक्शा निकाल सकता है। यहाँ हम आपको यूपी भू नक्शा ऑनलाइन चेक करने के तरीके के प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

  • UP Bhu Naksha Online निकालने के लिए सबसे पहले हमें यूपी राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in को ओपन करना है।
  • यूपी भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा। यहाँ सबसे पहले अपने जिला का नाम चुनें। इसके बाद अपने तहसील का नाम सेलेक्ट करें। फिर गांव की लिस्ट में अपने गांव का नाम चुनें।
bhu-naksha-up
  • अब स्क्रीन पर आपको जमीन के अलग – अलग प्रकार दिखाई देगा। यहाँ आपको Select All को सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।
bhu-naksha-up
  • अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए गांव का मैप स्क्रीन में खुल जायेगा। इस मैप में अपने जमीन का खसरा नंबर खोजना है। खसरा नंबर मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें। इसके अलावा आप ऊपर सर्च बॉक्स में भी अपने जमीन का खसरा नंबर टाइप करके सर्च कर सकते है।
bhu naksha up 3
  • जैसे ही मैप में खसरा नंबर सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर जमीन की डिटेल्स दिखाई देगा। जैसे – जमीन किसके नाम है, कितने खातेदार है, जमीन का एरिया क्या है आदि विवरण चेक कर सकेंगे। अपना भू नक्शा देखने के लिए यहाँ Map Report विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
bhu naksha up 4
  • अब स्क्रीन पर आपको कॅप्टचा कोड वेरीफाई करने के लिए कहा जायेगा। यहाँ जैसे कोड दिया गया है, उसे निर्धारित बॉक्स में एंटर कीजिये। फिर Show Report PDF विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।
bhu naksha up 5
  • जैसे ही कॅप्टचा कोड वेरीफाई होगा, आपको कुछ देर इंतजार करना होगा। फिर प्रोसेस होने के बाद स्क्रीन पर यूपी भू नक्शा दिखाई देगा। इसे आप डिटेल्स के साथ देख सकते है।
bhu naksha up 6
  • आप up bhu naksha डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। इसके लिए ऊपर Save बटन को चुनें। फिर save as pdf विकल्प के द्वारा अपने जमीन का भू नक्शा पीडीएफ में डाउनलोड भी कर सकते है। इसके साथ ही प्रिंट आइकॉन के द्वारा नक्शा प्रिंट किया जा सकता है।
bhu-naksha-up

भू नक्शा यूपी पोर्टल पर भूमि प्रकार और रंग के अनुसार भूमि की जानकारी और विशेषता

Bhu Naksha UP वेब पोर्टल पर भूमि की जानकारी और विशेषता को अलग अलग रंगो से दर्शाये गए है। यहाँ हमने सभी रंगो की जानकारी को स्पष्ट किया है –

 भूमि प्रकार और रंगभूमि की जानकारी और विशेषता
5-3-ङ blueअन्य कृषि योग्य बंजर भूमि।
1-क sky blueभूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में हो।
6-1  purpleअकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि ।
6-2 light pinkअकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो।
light greenभूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो।
5-1 yellowकृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद)
6-4 light blueजो अन्य कारणों से अकृषित हो ।

UP के जिलों के नाम जिनका भू-नक्शा ऑनलाइन उपलब्ध है –

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

Bhu Naksha UP Login कैसे करें ?

यूपी भू नक्शा वेब पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है –

  • सबसे पहले भू नक्शा की आधिकारिक वेब पोर्टल https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेब पोर्टल में दिए गए Login के ऑप्शन पर क्लिक कीजिये।
  • फिर अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड एंटर कीजिये और Login बटन को क्लिक करें।
bhu naksha up login
  • अब आप यूपी भू नक्शा वेब पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे। जहाँ आप अपना विभागीय कार्य का निर्वहन कर सकते है।

भू नक्शा उत्तर प्रदेश से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यूपी भू नक्शा कैसे देखें ऑनलाइन ?

यूपी भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए upbhunaksha.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें। इसके बाद अपने जिला, तहसील एवं गांव का नाम चुनें। अब अपने जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट कीजिये। फिर आप भू नक्शा देख सकते है।

Bhu Naksha UP पर हमारे गांव का नाम नहीं आ रहा है क्या करें ?

जिला एवं तहसील सेलेक्ट करने के बाद Bhu Naksha UP वेब पोर्टल पर गांव का नाम नहीं आ रहा है, तब आपको राजस्व कार्यालय में जाकर पता करना होगा। इसके अलावा किसी अन्य तहसील में भी खोजें। हो सकता है कि आपके गांव का नाम किसी अन्य तहसील में शामिल हो गया हो।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा प्रिंट / डाउनलोड कैसे करें ?

उत्तर प्रदेश भू नक्शा प्रिंट / डाउनलोड करने की सुविधा upbhunaksha.gov.in वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। आप अपने जमीन के खसरा नंबर के द्वारा भू नक्शा बहुत आसानी से चेक एवं डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment